Date: 26/10/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भाजपा महिला मोर्चा के आक्रोश प्रदर्शन के दौरान ठनी, पुलिस ने की लाठी चार्ज, राफिया नाज घायल 
 

9/1/2025 7:02:19 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by Umesh tiwary.
 
Ranchi : बिहार में इंडिया गठबंधन के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के आक्रोश प्रदर्शन की गई। प्रदर्शनकारियों का जत्था कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ रहा था। लेकिन प्रशासन ने उन्हें शहीद चौक पर रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई और हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने कहा कि लाठीचार्ज में वह खुद भी घायल हुईं।  उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में इंडिया गठबंधन का रवैया तानाशाही जैसा होता जा रहा है। 
 
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट