Date: 11/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रेमी से पति की हत्या कराने वाली पत्नी सहित हत्यारा गिरफ्तार, महज चार घंटो के अंदर हुआ कांड का उद्भेदन
9/18/2025 5:38:18 PM IST
7488
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Koderma :
तिलैया डैम ओपी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जमकटी बरसोतिया आहर के निकट मैदान में एक शव पाया गया है। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु तिलैया डैम ओपी प्रभारी दल-बल के साथ सूचना स्थल पर गये, जहॉ शव कि शिनाख्त गोवर्धन साव पिता- स्व शिबू साव उर्फ रामु साव, साकिन- चमगुदोखूर्द, थाना- जयनगर (तिलैया डैम ओपी), जिला- कोडरमा के रूप में हुई।
For Blood Collection Call - 9263147030
विज्ञापन
इसी बीच मृतक के भाई विजय साव (वादी), पिता- स्व शिबू साव उर्फ रामु साव, साकिन- चमगुदोखूर्द, थाना- जयनगर (तिलैया डैम ओपी), जिला- कोडरमा द्वारा यह लिखित आवेदन, तिलैया डैम ओपी प्रभारी को दिया गया कि उनके भाई गोवर्धन साव की हत्या अज्ञात लोगों द्वारा सर कुचल कर दी गयी है तथा उसका शव जमकटी बरसोतिया आहर के निकट मैदान में पाया गया है। वादी के उक्त आशय के लिखित आवेदन के आधार पर अनुसंघान प्रारंभ किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए कांड का उद्भेदन, घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, कोडरमा के द्वारा रतिभान सिंह, पुलिस उपाधीक्षक(मु), कोडरमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा तत्परतापूर्वक कारवाई करते हुए मानवीय एवं तकनिकी साक्ष्यों तथा गुप्तचरों की सहायता से महज चार घंटो के अंदर कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी की गयी, जिसमें से एक मृतक की पत्नी बबीता देवी है, जो अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बतायी कि वह अपने प्रेमी अजय पासवान जो उसी के घर के बगल का रहने वाला है, उससे एवं उसके एक चचेरे भाई नितीश कुमार पासवान द्वारा अपने पति की हत्या करवायी है, ताकि उसे अपने प्रेमी से मिलनें में कोई रूकावट नही रहें एवं अपने पति कि प्रताड़ना से मुक्ति मिल सके। इसी प्रकार गिरफ्तार अभियुक्त अजय पासवान द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि वह अपनी प्रेमिका बबीता देवी के कहने पर कि उसके पति (गोवर्धन साव) को रास्ते से हटा दिया।
कोडरमा से कोयलांचल लाइव के लिए मनीष राज सिंह की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्लास्टर की जगह कार्टन, एक घंटे डॉक्टर भी गायब... जहानाबाद सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप
#
घर से चल रहा था गांजे का कारोबार, 1299 पुड़िया के साथ दो को पुलिस ने दबोचा
#
बैंक फ्रॉड मामले को लेकर गया में ED की बड़ी कार्रवाई
#
कैशबैक का लालच देकर ठगी पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को पकड़ा
#
पंचमुखी मंदिर के पास युवक का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी,पत्नी ने ससुरालवालों पर मारपीट का लगाया आरोप.............
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मीटिंग में घुसे हमलावर और बरसा दी गोलियां! निहार सबलोक की हत्या से मचा हड़कंप
#
बराबर की सफाई में खुद उतरे डीएम, लोगों ने देखा अफसर का अलग अंदाज
#
भाजपा ने खोला मोर्चा, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान
#
4 महीने पहले हुई थी शादी, अब पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव; हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच
#
गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आया पवित्र मिट्टी का कलश, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत