Date: 13/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

निदेशक मैसनल रितेन कुमार सिंह 10 लाख रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार

10/15/2025 6:19:25 PM IST

7532
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : सीबीआई ने National Highways & Infrastructure Devlopment Corporation Limited( NHIDCL) गुवाहाटी के कार्यकारी निदेशक मैसनल रितेन कुमार सिंह को 10 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान इस अधिकारी के घर से 2.62 करोड़ रुपये नकद और जमीन के नौ दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा इस अधिकारी द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम खरीदे गये 20 फ्लैट के दस्तावेज जब्त किये गये हैं।
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट