Date: 18/11/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
असर्फी अस्पताल उपद्रव कांड में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजेगए जेल...

11/18/2025 6:32:49 PM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Prashant kumar 
 
Dhanbad :- असर्फी अस्पताल में हुई हिंसा, तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव मामले में धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में करीब 40–50 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार इन सभी आरोपियों को कागजी औपचारिकता पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। धनबाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने मंगलवार को धनबाद थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि 24 अक्टूबर 2025 को बारामुड़ी निवासी नंदू राय को दुर्घटनाग्रस्त हालत में असर्फी अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों और अन्य सहयोगियों ने अस्पताल परिसर में उपद्रव शुरू कर दिया। उपद्रव के दौरान अस्पताल में करीब 40–50 लाख रुपये की संपत्ति को क्षति पहुंचाई गई। गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा माहौल बिगड़ने पर मौजूद पुलिस बल पर भी पथराव किया गया, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के बाद धनबाद थाना में कांड संख्या 378/25 और 380/25 दर्ज की गई। घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने लगातार छापेमारी कर विभिन्न स्थानों से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें शामिल हैं। दिनेश कुमार राय (बारामुड़ी), श्याम कुमार प्रमाणिक (पथलाकुटी), जयदेव गोप (बारामुड़ी), योगेश्वर कुमार गोप उर्फ रौनक (बारामुड़ी), अभिमन्यु गोप (बारामुड़ी) और आदर्श कुमार सिंह (गजुआटाड़)। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में सभी आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। साथ ही जप्त CCTV फुटेज में भी उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा जा रहा है, जबकि इस उपद्रव में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क