Date: 11/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एनएसयूआई झारखंड ने ओबीसी छात्रवृत्ति सहित छात्रहित के मुद्दों पर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन ,4.50 लाख छात्रों का भविष्य प्रभावित
1/20/2026 5:50:02 PM IST
7693
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:झारखंड में ओबीसी छात्रवृत्ति की लंबित राशि एवं विश्वविद्यालयों में उत्पन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर आज एनएसयूआई झारखंड के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल संतोष गगवार से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।राजभवन द्वारा आमंत्रित प्रतिनिधियों की ओर से विश्वविद्यालय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी ने राज्यपाल से मुलाकात कर छात्रहित से जुड़े गंभीर विषयों को प्रमुखता से रखते हुए ज्ञापन समर्पित किया।इस अवसर पर एन एस यू आई झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, प्रदेश संगठन प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष संकेत सुमन तथा प्रदेश महासचिव मुशर्रफ हुसैन भी मौके पर उपस्थित रहे।प्रतिनिधियों ने महामहिम राज्यपाल को अवगत कराया कि राज्य में लगभग 4.50 लाख छात्र-छात्राएँ ओबीसी छात्रवृत्ति से सीधे प्रभावित हैं। छात्रवृत्ति के भुगतान में हो रही देरी के कारण विद्यार्थियों की फीस जमा करने,परीक्षा फॉर्म भरने, हॉस्टल व्यवस्था,अध्ययन सामग्री एवं नियमित पढ़ाई पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों का भविष्य संकट की स्थिति में है।एनएसयूआई ने रखी त्वरित समाधान की मांग एन एस यू आई झारखंड ने महामहिम से आग्रह किया कि छात्रहित में शीघ्र हस्तक्षेप कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएँ, ताकि छात्रवृत्ति का भुगतान जल्द सुनिश्चित हो सके और विश्वविद्यालयों में उत्पन्न शैक्षणिक अस्थिरता को भी तत्काल दूर किया जा सके।संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक छात्रहित में यह प्रयास लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।राज्यपाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश महामहिम राज्यपाल ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि छात्रों से जुड़े मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।मुलाकात के दौरान महामहिम ने अपने अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर संभावित कार्रवाई एवं आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र आगे बढ़ाई जाए। ज्ञापन में प्रमुख मांगें एनएसयूआई झारखंड द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गईं जिसमें ओबीसी छात्रवृत्ति (सत्र 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26) का भुगतान अविलंब सुनिश्चित किया जाए।राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराए जाएँ।विश्वविद्यालयों में स्थायी नियुक्तियाँ (कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक आदि) तत्काल की जाएँ।शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर सत्र को नियमित किया जाए।एक व्यक्ति–एक पद लागू करते हुए आउटसोर्सिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।एनयूआईसी झारखंड ने दोहराया कि संगठन छात्रों के अधिकारों की रक्षा हेतु हर स्तर पर आवाज उठाता रहेगा और छात्रहित के मुद्दों पर सतत प्रयास जारी रखेगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
#
अनोखी पहल: 50 हजार पेंसिलों के छिलकों से बन रही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मूर्तिकार विक्की बिंदु की कलाकारी चर्चा में...
#
कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की भव्य शुरुआत ,मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू...............
...
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
#
मानगो पुल पर भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतारों में फंसी एंबुलेंस; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच बीजेपी का नगर निगम पर हमला, शहर में गंदगी को लेकर उठाए सवाल
#
भुइयां समाज की महापंचायत को लेकर दुलाल भुइयां का बड़ा ऐलान
#
धनबाद क्रिकेट संघ की AGM में बड़े फैसले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू
#
बिहार में भीषण सड़क हादसे में 3 पर्यटकों की हुई मौत,हादसे के बाद 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ने बचाई 22 से अधिक घायलों की जान
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक