Date: 21/02/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता,भारी मात्र मे बम बनाने वाला सामान बरामद, जंगल के गुफा मे छिपा कर रखा गया था सामान
 

2/21/2026 12:38:18 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :गया  के लुटुआ थाना क्षेत्र के लाडूईया पहाड़ स्थित सिंघवा स्थान के जंगली इलाके की एक गुफा से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने लगभग 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 150 कमर्शियल इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर और 1000 कोदेक्स कमर्शियल तार बरामद किया है।जानकारी के अनुसार, यह सामग्री नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इन विस्फोटक सामग्रियों का इस्तेमाल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था। सुरक्षाबलों की सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के कारण समय रहते इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया। इलाके में सुरक्षा बलों की निगरानी बढ़ा दी गई है और आगे की जांच जारी है।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार के रिपोर्ट