Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वार्ड 22 में बोगस वोटिंग का आरोप, बूथ 22/5 पर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
2/23/2026 7:12:21 PM IST
148
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 22 के सीसीडब्ल्यूओ कॉलोनी स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में बूथ संख्या 22/5 पर बोगस वोटिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप भी लगाया है। बताया जा रहा है कि बूथ संख्या 22/5 पर एक पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा बिना पहचान पत्र के महिलाओं से वोट डलवाए जाने का आरोप लगा है। मामला तब सामने आया जब कुछ मतदाताओं ने शिकायत की कि उनके नाम पर पहले ही वोट डाले जा चुके हैं और उन्हें मतदान से वंचित कर दिया गया। शिकायत के बाद बूथ परिसर में मौजूद मतदाता आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बूथ के अंदर मौजूद संदिग्ध लोगों को बाहर निकाला। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। स्थानीय मतदाता पंकज पांडे का कहना है कि बूथ संख्या 22/5 में बोगस वोटिंग की जा रही थी। बिना आईडी कार्ड के महिलाओं से वोट डलवाया जा रहा था। जब लोगों को पता चला कि उनकी वोटिंग पहले ही हो चुकी है तो हंगामा शुरू हो गया। पुलिस आई और लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय मतदाता मनोज कुमार ने कहा कि एक पार्षद के समर्थक महिलाओं से दूसरे मतदाताओं की जगह वोटिंग करा रहे थे। जिन महिलाओं को वोट नहीं करने दिया गया, उनकी शिकायत पर लोगों ने विरोध किया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल बूथ पर मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है और पुलिस बल तैनात है। प्रशासन पूरे मामले की जांच की बात कह रही है। ऐसे में सवाल यह है कि निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए और क्या कदम उठाए जाएंगे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में बड़ा ऑपरेशन चाइल्ड लाइन और रेल पुलिस ने 11 बच्चे को बचाया
#
रेलवे स्टेशन पर छापेमारी ,लाखो का गांजा बरामद एक युवक गिरफ्तार
#
पुलिस गश्ती गाड़ी के चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की हुई मौत, लोगो ने सड़क जाम कटा बवाल ,उग्र भीड़ ने पुलिस गाड़ी का फोड़ा शीशा
#
नवजात बच्ची के जन्म के साथ ही शुरू हुआ खूनी संघर्ष का खेल ? ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
बहन की मौत के बाद भाई ने बाथरूम में जलाया शव, 5 दिन तक घर में पड़ा रहा मृत शरीर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...