Date: 15/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी ,धमकी भरा ईमेल मैसेज के बाद कोर्ट परिसर को कराया गया खाली 

2/25/2026 1:42:26 PM IST

111
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद 28 कोर्ट बिल्डिंग और MP/MLA कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया है. बम की अफवाह फैलते ही अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादियों में दहशत का माहौल बन गया है. जानकारी के अनुसार, कोर्ट प्रशासन को एक ईमेल आया है, जिसमें कोर्ट परिसर में बम रखे और उसके विस्फोट होने की बात लिखी गई थी. इसके बाद जिला जज और पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई. सूचना पाकर स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट के सभी प्रवेश और निकास द्वारों को सील कर दिया गया है. पुलिस की टीम हाजत, कोर्ट रूम, रिकॉर्ड रूम और वकीलों के चैंबर सहित परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ले रही है. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है ।  फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है.कोर्ट के बहार खड़े सभी वाहनों की तलाशी की जा रही है। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क