Date: 29/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शांति से विसर्जित हुआ रामनवमी की जुलूस,एसएसपी पीयूष पाण्डेय की रही हर गति विधि पर नजर...
 

3/29/2026 12:44:02 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur:  रामनवमी के अवसर पर शनिवार को निकाले गए विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। खास कर जिला केएसएसपी पीयूष पाण्डेय शहर के हर गतिविधि पर स्वयं नजर बनाए हुए थे । इसको लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वरीय पुलिस अधीक्षक  पीयूष पाण्डेय ने खुद कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए जुलूस के हर रूट और गतिविधि पर नजर बनाए रखी। इस दौरान पुलिस की पूरी टीम भी पूरी तरह सक्रिय रही। सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और एसडीओ समेत सभी अधिकारी सड़कों पर उतरकर लगातार फ्लैग मार्च करते नजर आए। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहा।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट