Date: 17/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

निर्माणाधीन पुल में आई दरार, घटिया निर्माण का लगा आरोप ,कार्रवाई की उठी मांग

3/17/2026 4:54:25 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : सदर प्रखंड अंतर्गत नेशनल हाईवे 419 नाराडीह के पास निर्माणाधीन पुल में अचानक दरार आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुल के एक हिस्से में आई दरार को देखकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और संवेदक के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी संवेदक पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाए।
स्थानीय ग्रामीण रूफ अंसारी का आरोप है कि पुल निर्माण कर रहे संवेदक द्वारा घटिया किस्म की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके कारण अभी निर्माणाधीन अवस्था में ही पुल में दरार पड़ गई। वहीं किशोर मंडल ने कहा अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी जरूरी है, ताकि इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट