Date: 01/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में 2.26 लाख रुपये का चालान; बिना लाइसेंस और हेलमेट वाले भी पकड़े गए...
10/1/2026 7:05:48 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: जहानाबाद जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। 30 सितंबर को जहानाबाद जिला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 2 लाख 26 हजार 500 रुपये का चालान काटा गया। पुलिस की कार्रवाई में बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना इंश्योरेंस और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के साथ अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक भी कार्रवाई की जद में आए।
जहानाबाद पुलिस की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों से 20 हजार रुपये का चालान काटा गया। वहीं बिना नंबर प्लेट के लिए 500 रुपये और नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर सात हजार रुपये का चालान किया गया। इसी तरह ट्रिपल राइडिंग के मामले में दो हजार रुपये तथा बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने पर 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस के आंकड़ों में बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों से 70 हजार रुपये का चालान शामिल है। इसके अलावा यातायात नियमों के अन्य उल्लंघन के मामलों में 15 हजार रुपये का चालान काटा गया। अन्य थानों की ओर से की गई कार्रवाई के तहत 96 हजार रुपये का चालान किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें और वाहन के जरूरी कागजात साथ रखें। पुलिस ने विशेष रूप से नो पार्किंग वाले स्थानों पर वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस की अपील है कि सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गैर आबाद जमीन का सौदा कर लोगों को टोपी पहना रहे हैं भूमि माफिया, हब इंडिया ने 42 लाख का चुना लगाया उमेश सिंह को....
#
डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं जमशेदपुर,अपराध नियंत्रण की समीक्षा; केनरा बैंक लूट समेत चर्चित मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश....
#
मल्लाह टोली में 50 वर्षीय विधवा महिला की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव; FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य....
#
साइबर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गैस अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 8 सिम कार्ड बरामद...
#
पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड से सघन जांच, चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ की नजर.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पलामू में मनरेगा जे के खिलाफ ACB में शिकायत, आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग,रांची में 2 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप
#
डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक बुजुर्ग गंभीर
#
तीनों अलाइनमेंट के शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश, जलजमाव से स्थायी राहत की उम्मीद
#
धनबाद के पेयजल संकट और 38 लंबित सड़कों का मुद्दा गरमाया, विधायक राज सिन्हा ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
#
वीरता का मिला इनाम! सुशील टूडू बने इंस्पेक्टर, छोटेलाल कुमार को ASI प्रमोशन