Date: 05/04/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गोलीबारी और मारपीट का पुलिस ने किया खुलासा ,चार आरोपी गिरफ्तार 

4/4/2026 12:17:16 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बीते 31 मार्च की रात हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में इस्तेमाल हथियार और मोबाइल भी बरामद किए हैं। घटना 31 मार्च 2026 की रात्रि छायानगर इलाके में हुई थी, जहां अपराधियों ने नंदू लोहार और जगनाथ पुस्टि पर गोलीबारी और चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित के बयान के आधार पर सीतारामडेरा थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को मानगो बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया, जो शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे।गिरफ्तार आरोपियों में करण वर्मा, निर्भय सिंह उर्फ छोटका, संतोष वर्मा उर्फ मुन्ना और कुनाल मुंडा उर्फ छिल्ला शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और पहले भी कई मामलों में ये संलिप्त रहे |
 
कोलयांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट