Date: 26/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस का एक्शन पिस्टल -कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
4/9/2026 1:24:11 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
:जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक खाली मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय राहुल राज के रूप में हुई है, जो मिहिजाम के कानगोई इलाके का रहने वाला बताया गया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हासीपहाड़ी स्थित पहाड़ी शिव मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया और मौके पर पुलिस पहुंची।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागोरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई की गई है, पुलिस टीम ने पूरी पहाड़ी को घेर लिया। इसी दौरान युवक पुलिस को अपनी ओर आते देखकर भागने लगा। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक खाली मैगजजीन, 8 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मिहिजाम थाना में कांड संख्या 17/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी केस दर्ज है।
कोलयांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
यात्री कृपा ध्यान दे, कही आप शराब पर तो नहीं बैठ रहे, पुलिस ने खोला शराब माफियाओं का नया राज़
#
पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद
#
मईया योजना के सत्यापन के लिए धुप में खड़ी रही महिलाएं, रुके पैसे आएंगे...
#
अब मिलेगी लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से राहत, पूर्वी गुमटी PSS में लगा अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर
#
बादल के फुटबॉल किक के फैन हुए बच्चे, महावत कर रहा देखभाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आंगनबाड़ी में बच्चों के निवाले पर सेविका-सहायिका ने डाला डाका?
#
टांडाबाड़ी बस्ती,सैकड़ों परिवार के सर से उजड़ा आशियाना,लोगों में आक्रोश,कुदरत का कहर या सिस्टम की लापरवाही?
#
अमित आजाद ने छात्रों मेंजगाई क्रांतिकारियों के प्रति चेतना
#
पुलिस का एक्शन पिस्टल -कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
#
यात्रियों के परेशानी को देख विधायक सरयू राय ने किया बड़ा ऐलान......