Date: 02/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पूर्वी टुंडी में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़, ग्रामीणों में उबाल
4/10/2026 5:21:43 PM IST
89
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। घटना लटानी गांव स्थित अंबेडकर क्लब की है, जहां असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि शरारती तत्वों ने न सिर्फ प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की, बल्कि ईंट-पत्थरों से उसे तोड़ने की भी कोशिश की। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और क्लब के सदस्यों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी 21 सितंबर को इसी प्रतिमा को तोड़ा गया था। उस समय क्लब के लोगों ने आपसी सहयोग और चंदा जुटाकर लखनऊ से नई प्रतिमा मंगवाई थी। बावजूद इसके, फिर से इस तरह की हरकत होना कई सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
तैलिक साहू महासभा की आमसभा में भारी विरोध के बीच राकेश साहू बने जिला अध्यक्ष
#
दुलाडीह में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में बोले स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
#
जेएमएम की बैठक में पदाधिकारियों के साथ पार्टी सदस्य हुए शामिल, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
#
धनबाद में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भाजपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव पर बोले...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चैती छठ के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया
#
मैकेनिक अफरोज को गोली मरने वाला शूटर शिवम गिरफ्तार
#
गुरुकुल हॉस्टल छात्र मौत मामला :पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज , कैंटीन में कार्यरत गार्ड हुआ गिरफ्तार
#
ट्रक ने तरबूज से भरी गाड़ी पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, 2 घायल
#
आधुनिक शहर की ओर मुंगेर ने बढ़ाया कदम ,राज्य मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी