Date: 14/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हथियार तस्करी का भंडाफ़ोड़,गिरोह के तार कई इलाकों से जुड़े
4/11/2026 11:29:53 AM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिव गुरुधाम मय मार्ग पर गुरुवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया। सूचना थी कि हथियार तस्कर मय मैदान इलाके में बड़ी डील करने वाले हैं।जैसे ही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध मौके पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेरकर दबोच लिया। तलाशी में 2 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 2 मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मो०तौफीक और मो० सहनसा अली के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीसरे आरोपी मो० अली को भी गिरफ्तार कर लिया, जो इस अवैध नेटवर्क का अहम कड़ी बताया जा रहा है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये तीनों शातिर पहले भी जेल जा चुके हैं और लंबे समय से हथियारों की सप्लाई में सक्रिय थे। ये गिरोह इलाके में अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराता था, जिससे लूट, रंगदारी और अन्य वारदातों को अंजाम दिया जाता था। पूछताछ में चार और संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जो इस गैंग का हिस्सा हैं। पुलिस को आशंका है कि यह एक बड़ा संगठित गिरोह है, जिसकी जड़ें कई इलाकों तक फैली हो सकती हैं। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।
मुंगेर से कोलयांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
वाहन जांच के नाम पर मारपीट, ₹2.10 लाख वसूली का आरोप, चार उत्पादकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
पानी में गंदगी और सप्लाई में देरी से बस्तीवासियों ने किया हंगामा, आंदोलन की चेतावनी दी
#
CBI की बड़ी कार्रवाई: टुईलाडूंगरी से युवक हिरासत में, साइबर ठगी मामले में पूछताछ जारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बढ़ती महँगाई और गैस की बढ़ती कीमत पर जेएमएम का अनोखा प्रदर्शन बटोर रहा चर्चा
#
पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाया गुहार
#
भीषण गर्मी में राहत: नगर पंचायत कोईलवर में जल प्याऊ केंद्रों की हुई शुरुआत
#
हथियार तस्करी का भंडाफ़ोड़,गिरोह के तार कई इलाकों से जुड़े
#
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के टिकट प्राइस ने सबको चौकाया, 21 करोड़ रुपये से टिकट उपलब्ध