Date: 06/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 की मौके पर मौत, 1 घायल
7/5/2026 11:55:01 AM IST
43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: बिहार के भोजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा बिहिया थाना क्षेत्र में हुआ, जहां दिल्ली-नोएडा से देवघर जा रही ब्लैक स्कॉर्पियो ट्रक-ट्रॉली से टकरा गई। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी ट्रक-ट्रॉली से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार चारों लोग दिल्ली-नोएडा से देवघर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस और ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
संजय टांडी गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा; गोली, हथियार और बाइक बरामद
#
बालू विवाद में गोलीबारी मामला, मगध रेंज के आईजी विकास वैभव पहुंचे घटनास्थल, दिशा निर्देश
#
झाड़ी में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया जमीन विवाद में हत्या का आरोप
#
गांव में देर रात हाथियों ने मचाया उत्पात, वन विभाग और बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल
#
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत में बदलता स्वास्थ्य ट्रेंड : मोटापा बढ़ा, कुपोषण में आई कमी
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
सड़क हादसे में सीएसपी संचालक की मौत, एक घायल
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज की वापसी की मांग