Date: 28/04/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हर्ष फायरिंग में चार वर्षीय मासूम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत ,मौके पर पहुंची पुलिस
4/28/2026 3:12:00 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: बिहार में भाजपा की सरकार बन गई है बाबजूद इसके हर्ष फायरिंग शादी विवाह में रुकने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला राजधानी पटना से सटे
धनरुआ थाना क्षेत्र के आश्रयपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग ने एक मासूम की जान ले ली. चार साल की बच्ची सौम्या की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई. मंगलवार सुबह छाती पंचायत के आश्रयपुर गांव में एक युवक ने छत पर खड़े होकर अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी. इसी दौरान नीचे सो रही चार वर्षीय सौम्या की गोली उसके पेट में लग गई. बच्ची अपनी मां के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई हुई थी.मृतका सौम्या डोमन बिगहा निवासी पिंटू प्रसाद की बेटी थी. परिजनों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सौम्या की मां ने गहरे दुख के साथ कहा कि हम तो खुशी मनाने आए थे, लेकिन अपनी बेटी की लाश लेकर घर लौट रहे हैं. जिसने गोली चलाई, भगवान उसे कभी माफ नहीं करेगा. मेरी बच्ची का क्या कसूर था पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हर्ष फायरिंग की पुष्टि हुई है. गोली चलाने वाले युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. अवैध हथियार भी जब्त किया जाएगा.घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि शादी सज्जू प्रसाद उर्फ सचिदानंद की बेटी की हो रही थी और उसी दौरान छत से फायरिंग हुई. धनरुआ डीएसपी कन्हैया कुमार ने भी घटना की पुष्टि की और कहा कि गोली सीधे बच्ची के पेट में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस आरोपी की तलाश में तेजी से काम कर रही है.मृतका अपनी मां के साथ एक रिश्तेदार के यहां शादी में आई हुई थी आज सुबह में छत पर एक युवक खड़ा था जो हर्ष फायरिंग की है, गोली पेट में लग गई है जिसकी मौत मौके पर ही हो गई है गोली चलाने वाली युवक की पहचान हो गई हैं जल्द ही गिरफ्तारी होगी सरकार ने शादियों में हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है, फिर भी लोग खुशी के नाम पर कानून की धज्जियां उड़ाते हुए दूसरों के घर का चिराग बुझा रहे हैं. आश्रयपुर की यह घटना एक बार फिर सवाल उठाती है कि आखिर कब तक चलेगा यह खतरनाक जश्न? कब रुकेगी मासूमों की ऐसी निरर्थक मौतें. पूछ रही है बिहार की जनता कि आखिर भाजपा की सुशासन सरकार क्यों नहीं इस पर रोक लगा रही है
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता राहुल सिंह राजपूत के घर के रंजीत कौर ने जबरन तोडा ताला ,राहुल सिंह राजपूत ने थाने में की शिकायत दर्ज
#
तेज रफ्तार अर्टिका ने हाइवा मिस्त्री समेत दो को रौदा,परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर किया सड़क जाम
#
पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हुआ जानलेवा हमला ,जाँच में जुटी पुलिस
#
साइबर अपराधियों ने इंडोनेशिया नंबर से डीसी अलोक कुमार का बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट ,फोटो इस्तेमाल कर लोगो को किया भ्रमित
#
बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा,नकद स्वीकार नहीं
#
LPG गैस कि कालाबाजारी,शहर के कई जगहो पर हुई छापेमारी
#
सिगरेट और गांजा धुआं राहगीरों पर फेकना लिया हिंसक रूप ,चली पथर ,कई लोग घायल
#
साइबर ठगी मामले में आरोपी मनीष सिंह हुआ गिरफ्तार
#
252 NBL शिक्षकों के सेवा विस्तार समायोजन को लेकर शिक्षकों से सरकार से किया ,विधायक सरयू राय मिल शिक्षकों ने बताई ...