Date: 16/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अंधविश्वास की भयावह वारदात: डायन बताकर महिला पर तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
6/16/2026 3:25:04 PM IST
10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा सामने आया है। जहाँ एक महिला को डायन बताकर एक व्यक्ति उस पर तलवार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी बजरंगबली नगर का है। घायल महिला कलावती देवी ने बताया कि करीब एक साल पहले पड़ोसी के बेटे की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। उस घटना के बाद से पड़ोसी परिवार उन्हें डायन मानकर प्रताड़ित करता था। सोमवार को कलावती देवी अपने बहु के साथ मनियारचक गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं। इसी दौरान पड़ोसी परिवार की महिला से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पहले उन्हें गंगा में डुबाकर मारने की कोशिश की गई और विरोध करने पर तलवार से हमला कर दिया गया। हमले में आरोपी के द्वारा महिला पर तलवार से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म आए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें तुरंत मुंगेर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल महिला ने बताया हमको डायन बोलकर मारने की कोशिश की गई। तलवार से हमला किया गया घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल तलवार भी बरामद कर ली गई है। एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच में लगी है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां उठी अर्थी प्रेमी के द्वारा वीडियो वायरल एवं जिद ने ली जान
#
अत्यधिक गर्मी के कारण ड्यूटी पर तैनात चौकीदार हुआ बेहोश, इलाज के दौरान हुई मौत मचा हलचल
#
ज्वेलरी लूटकांड के दो शातिर बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, लूटे गए गहने और हथियार बरामद
#
चोरों के हौसले बुलंद, जन सुराज जिलाध्यक्ष के घर में हुई 8 लाख की चोरी
#
ससुराल आए युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल का हुआ विस्तार विकास पाठक बनें सचिव सह प्रवक्ता
#
कोलयांचल लाइव का खबर का असर : निर्माणाधीन पुल में आई दरार की खबर चलने के बाद जांच के लिए पहुंचे उपायुक्त, ठीकेदार पर करवाई का दिया निर्देश.......
#
हिंदू नाम बता कर मुश्लिम युवक ने लड़की से दोस्ती, ईद पर होटल में बुलाया, फिर...
#
UPI, पैन कार्ड से लेकर ATM तक बदल गए नियम, जानिए...
#
पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हुआ जानलेवा हमला ,जाँच में जुटी पुलिस