Date: 12/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अनुमंडल पदाधिकारी ने सील कराया अवैध बुचड़खाना ,स्थानीय लोगो कि शिकायत पर हुई करवाई  
 

5/15/2026 5:36:33 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला — चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी विकास राय  ने कोपाली के रहमतनगर में अवैध बुचड़खाना के खिलाप कार्रवाई हुए बुचड़खाना को सील कर दिया । बताया जाता है की यहाँ अवैध बुचड़खाना लगभग दो से तीन वर्षों से संचालित हो रहा था। करवाई के दौरान  अवैध बुचड़खाना के अंदर बैल काटने की सामग्री और बटखारा समेत अन्य उपकरण पाए गए। इस अवैध बुचड़खाना को लेकर स्थानीय लोग कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की थी की  इलाके में  बदबू और मक्खियों की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। जिससे स्वास्थ एवं स्वच्छता को लेकर लोग चिंचित है। इस मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी विकास राय से कहा कि यह बुचड़खाना अवैध था और इलाके की कोई वैध अनुमति उपलब्ध नहीं थी।  "यह अवैध था, कोई वैध परमिट नहीं मिला। यह कोपाली नगर पालिका क्षेत्र में आता है, इसलिए कार्रवाई कर मकान को सील कर दिया गया है  उन्होंने यह भी कहा कि अगर आगे यदि ऐसी गतिविधियाँ दोहराई गईं तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग को भी सूचित किया गया है। 
 
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत कुमार साहू कि रिपोर्ट