Date: 12/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शव नहीं देने पर हुआ हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप
6/26/2026 1:55:52 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद थाना क्षेत्र के बरटांड़ स्थित जलान अस्पताल में शुक्रवार को मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि बकाया बिल जमा नहीं करने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से इनकार कर दिया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और गलत उपचार का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह निवासी मिथलेश पासवान 20 जून को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जलान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि इलाज में करीब चार लाख रुपये खर्च हो चुके थे, इसके बावजूद अस्पताल की ओर से 50 हजार रुपये बकाया जमा करने के बाद ही शव सौंपने की बात कही जा रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज को हृदय संबंधी कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन किसी दूसरे मरीज की रिपोर्ट के आधार पर गलत इलाज किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, अस्पताल के डॉ. सी राजन चिकित्सक ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में मरीज के सिर में गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान संक्रमण बढ़ने के कारण मरीज की मौत हुई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, हंगामे की सूचना पर पुलिस को बुलाया गया और शव पुलिस को सौंप दिया गया। धनबाद थाना के प्रेमानंद एएसआई ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आंदोलनकारियों के समर्थन में दुलाल भुइयां, सम्मान पत्र दिलाने का दावा
#
मुफस्सिल थाना से जब्त ट्रक गायब, मुंगेर एसपी की बड़ी कार्रवाई
#
विधानसभा घेराव को लेकर बंधु तिर्की का भाजपा पर आरोप, बाहरी लोगों को बुलाने का दावा
#
झारखंड में योजनाओं के क्रियान्वयन पर AG रिपोर्ट, JJM में सिर्फ 28% योजनाएं पूरी
#
भाजपा का झारखंड बंद सफल रहा: दुलाल भुइयां, CM हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चार अन्य आरोपी गिरफ्तार
#
घर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, हाइवा से टक्कर की आशंका
#
पति की प्रताड़ना और दूसरी शादी से परेशान महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
#
अनुमंडल पदाधिकारी ने सील कराया अवैध बुचड़खाना ,स्थानीय लोगो कि शिकायत पर हुई करवाई
#
शव नहीं देने पर हुआ हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप