Date: 02/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....

10/2/2026 12:18:18 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन रोड सबी  लि मस्जिद और मजार की नई कमेटी पर गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों ने कमेटी पर चंदे के पैसे का हिसाब नहीं देने और निर्माण सामग्री बर्बाद करने का आरोप लगाया है साथ ही उपायुक्त को इसकी लिखत शिकायत की है 
 स्थानीय निसार खान ने बताया कि आम लोगों के पैसे से लाया गया 60 से 70 बोरा सीमेंट पिछले पांच महीने से पड़ा है और बारिश में पत्थर हो रहा है। हर सप्ताह स्थानीय लोगों द्वारा 20 से 30 हजार रुपये का चंदा आता है, लेकिन पांच महीने से उसका कोई हिसाब नहीं मिल रहा है, ना ही कोई काम हो रहा है और ना ही इमाम साहब को भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजार पर लाइटिंग की भी व्यवस्था नहीं है, जिससे महिलाओं को परेशानी होती है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर मामला जल्द सुलझा नहीं तो वे कोर्ट और थाना का दरवाजा खटखटाएंगे
वही जुम्मे की नमाज के बाद मजार पर इमाम को तनख्वाह नहीं मिलने के आरोप पर  पुराने  कमेटी सदस्य  ने आक्रोश जाहिर की है उन्होंने कहा है कि इमाम को  5 महीने से तनख्वाह  मिलनी चाहिए उनका भी घर परिवार का पालन पोषण आखिर कहां से करेंगे
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
 


सम्बंधित खबरें

#  पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
# दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351  समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर....
#  पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
#
 राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....

# तबादले पर शिक्षक से लिपटकर रोए छात्र, भावुक कर देने वाला रहा विदाई समारोह, रोते हुए दी विदाई.....