Date: 26/05/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जनता दरबार में पहुंचे फरियादी, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

5/26/2026 1:29:25 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : जामताड़ा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों फरियादियों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। इस दौरान जमीन विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुवा आवास योजना, आंगनबाड़ी समेत कई जनहित से जुड़े मामलों को लेकर लोगों ने आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में सबसे अधिक मामले जमीन विवाद, पीएम आवास, अबुवा आवास योजना और आंगनबाड़ी से संबंधित सामने आए हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई करें तथा तय समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट