Date: 30/05/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दो ऑटो की भिड़ंत में राजमिस्त्री की मौत, दो महिला समेत पांच जख़्मी

5/30/2026 4:58:36 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के यादवपुर मोड़ के समीप शनिवार की सुबह दो ऑटो की आपसी भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ऑटो सवार राजमिस्त्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो महिला समेत पांच अन्य लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी स्व. मो. महंगू खां का 40 वर्षीय पुत्र खुर्शीद खां है। वह पेशे से राजमिस्त्री था। जबकि जख्मियों में दो महिला समेत पांच अन्य लोग शामिल है। इधर, मृतक के चाचा मंजूर खां ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता था और शनिवार की सुबह वह तीयर थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव काम करने गया था। वहां से सामान लेने के लिए ऑटो द्वारा वह यादवपुर आ रहा था। तभी यादवपुर मोड़ के समीप पीछे से आ रही दूसरी ऑटो ने उसके ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे उसकी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें उनके भतीजे खुर्शीद खां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो पर सवार दो महिला समेत पांच अन्य लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के बाद मृतक की पत्नी रजिया खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय रिपोर्ट