Date: 10/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
योग नगरी ने दुनिया तक पहुंचा योग का संदेश, विश्वभर में गूंज रही योग विद्यालय की पहचान
6/21/2026 12:05:28 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: प्राचीन ऋषि-मुनियों की साधना से निकला योग आज वैश्विक विचारधारा और जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया। लेकिन योग को विश्व पटल तक पहुंचाने में जिस शहर का सबसे बड़ा योगदान रहा है, वह है योग नगरी मुंगेर। मुंगेर विश्व का एकमात्र ऐसा शहर है, जिसे योग नगरी के नाम से विशेष पहचान मिली है। यहां की योग परंपरा और साधना ने योग को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस उपलब्धि के पीछे कई सिद्ध योगियों और गुरुओं का योगदान रहा, लेकिन बिहार योग विद्यालय के संस्थापक स्वामी सत्यानंद सरस्वती का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। वर्ष 1963 में स्वामी सत्यानंद सरस्वती ने मुंगेर में बिहार योग विद्यालय की स्थापना की। उन्होंने उस सोच को बदला, जिसमें योग को केवल साधु-संतों और संन्यासियों तक सीमित माना जाता था। उन्होंने योग को जीवन जीने की कला, संतुलित जीवनशैली और एक वैज्ञानिक पद्धति के रूप में स्थापित किया। इसके बाद स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने योग के प्रचार-प्रसार को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया। आज बिहार योग विद्यालय की पहचान विश्वभर में स्थापित हो चुकी है और अनेक देशों से लोग यहां योग सीखने और शोध के लिए आते हैं। वर्ष 2013 में मुंगेर में आयोजित विश्व योग सम्मेलन में 70 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर इसकी वैश्विक प्रतिष्ठा को और मजबूत किया था। मुंगेर जिला परिसर की पहाड़ी पर स्थित गंगा दर्शन आश्रम आज योग संस्कृति की अमूल्य धरोहर और विश्व गौरव का प्रतीक माना जाता है। सांख्य, पतंजलि और गीता के योग दर्शन पर आधारित यह संस्थान विज्ञान, चिकित्सा और मनोविज्ञान के समन्वय के साथ योग की व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करता है। इसकी शाखाएं आज दुनिया के सौ से अधिक देशों में सक्रिय हैं। बच्चों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से बाल योग मित्र मंडल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह पहल नई पीढ़ी को योग से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनी हुई है। स्वामी सत्यानंद सरस्वती ने वर्षों पहले कहा था, "योग भविष्य की संस्कृति बनेगी।" आज जब पूरी दुनिया योग को अपना रही है, तो उनकी यह बात पूरी तरह सच साबित होती दिखाई दे रही है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है।
आज योग नगरी मुंगेर का महत्व और भी बढ़ गया है। यह वही धरती है, जहां से योग केवल साधना नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला बनकर पूरी दुनिया तक पहुंचा और मानवता को स्वस्थ, संतुलित तथा सकारात्मक जीवन का मार्ग दिखाया।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दो साल से खराब हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बागबेड़ा का बड़ौदा घाट सूर्य मंदिर..
#
देर रात मकान बना आग का गोला, बाइक समेत घर का सामान जलकर राख!
#
घर में चल रहा था नशे का धंधा! पुलिस की छापेमारी में खुला बड़ा राज
#
सड़क हादसे में बुझ गए तीन घरों के चिराग, कई छात्र घायल ......
#
दीपावली के मौके पर पटाखा लाइसेंस लेकर भी घाटे में दुकानदार ! अवैध दुकानों पर प्रशासन मौन क्यों
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, बोधगया में बनेंगी 12 टाउनशिप; उद्योगों के लिए 20 हजार मेगावाट बिजली का लक्ष्य।
#
ज्ञानदीप बाल विकास विद्यामंदिर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ,खेलों के जरिए बच्चों में अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का प्रयास....
#
पी रोड में असामाजिक तत्वों का उत्पात, सड़क किनारे खड़ी कार फूंकी
#
योग नगरी ने दुनिया तक पहुंचा योग का संदेश, विश्वभर में गूंज रही योग विद्यालय की पहचान
#
मेयर का निमंत्रण रद्द करने का मामला पकड़ा तूल,डिप्टी मेयर ने कर दी बड़ी मांग ...