Date: 23/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिया स्वास्थ्य का संदेश
6/21/2026 12:05:28 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: गया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बोधगया के जयप्रकाश नारायण उद्यान में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और अतरी विधायक रोमित कुमार ने हिस्सा लिया। दोनों नेताओं ने योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताते हुए लोगों से इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास किया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी अभ्यास है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति तनावमुक्त रहता है और अपने कार्यों को बेहतर तरीके से कर सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए सोच-समझकर चुना गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि योग के माध्यम से पूरी दुनिया में शांति, स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच का संदेश पहुंचा है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद अतरी विधायक रोमित कुमार ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने और अपने परिवार को भी इसके लिए प्रेरित करने की सलाह दी।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन पर किया जनसंवाद, यात्रियों से लिए सुझाव ,टाटानगर-हल्दीपोखर के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन
#
नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस की नजर, डीसी आलोक कुमार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश...
#
धनबाद जंक्शन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण, यात्रियों से फीडबैक लेकर सुधार के दिए निर्देश..
#
अखिलेश प्रसाद सिंह का आह्वान 25 अक्टूबर को श्रीबाबू की जयंती समारोह में जुटेगा बिहार...
#
13 दिनों से लापता 13 वर्षीय आदित्य राज का सुराग नहीं परिवार ने लोगों से लगाई मदद की गुहार....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राम गोपाल वर्मा की ‘Police Company’ का ऐलान, हर्षवर्धन राणे निभाएंगे दया नायक से प्रेरित किरदार
#
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने आरा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
#
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिया स्वास्थ्य का संदेश
#
तोपचांची गोलीकांड की संदिग्ध कहानी से एसडीपीओ ने उठाया पर्दा ? ,कोयला वर्चस्व विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला
#
जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश