Date: 28/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एलआईसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल में लगी भीसण आग, चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँची, मची अफरा तफरी .....

9/27/2026 2:03:04 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: बिष्टुपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल में शनिवार देर रात अचानक आग लग गयी।  बिल्डिंग की चौथी मंजिल से आग की लपटें और धुआं निकलता देख सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुँची और आग बुझाने का प्रयास किया गया, आग तेज होने के कारण करीब तीन घंटे तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी।बताया जा रहा हैं इस आगजनी मे कंप्यूटर,AC और कई महत्पूर्ण कागजी दास्तांवेज और कई सामग्री जल के राख होने की भी सुचना हैं, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट