Date: 10/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सड़क हादसे में दो की मौत, एक की हालत गंभीर; इलाके में मचा हड़कंप

6/4/2026 12:02:08 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : भोजपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले के कसाप ब्रह्म स्थान के समीप हुए भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। घायलों में एक व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे घायल का भी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट