Date: 30/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 13.12 ग्राम नशीला पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार
8/30/2026 1:52:09 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर :
पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में घाटशिला थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक ब्राउन शुगर की बिक्री के उद्देश्य से मुसाबनी से घाटशिला थाना क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
घाटशिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार लागुरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमायईनगर पुलिया के पास कार्रवाई की। यहां संदिग्ध अवस्था में मौजूद दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 13.12 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय जय महानंद, निवासी तीन नंबर हरिजन बस्ती, मुसाबनी और 19 वर्षीय आकर्षित कुमार, निवासी मुसाबनी नंबर-1 के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ट्रक चालक से पिस्तौल का भय दिखाकर अपराधियों ने की लूट,गश्ती दल ने अपराधी को दबोचा
#
साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पलास जंगल से 4 शातिर ठग गिरफ्तार
#
अनियंत्रित ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; मुआवजे की मांग पर टाटा-हाता मुख्य मार्ग रहा जाम
#
गिरिडीह पुलिस की बड़ी पहल, 112 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल
#
साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भोजपुर की पीड़िया चित्रकारी को GI टैग से मिलेगा नया बाजार
#
इलाज के दौरान प्रसूता की मौत से भड़का आक्रोश, अस्पताल में तोड़फोड़; सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
#
कोयला घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, एलबी सिंह की पत्नी समेत 5 लोगों को समन
#
जमशेदपुर में 19 वर्षीय युवक ने फंदे से दी जान, इलाके में सनसनी
#
ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को रौंदा,आधा दर्जन श्रद्धालु हुए घायल