Date: 13/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बड़कीटांड़ जीतपुर रोड पर भू-धंसान, सड़क किनारे बना बड़ा गोफ; लोगों में दहशत
7/13/2026 12:49:14 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के जामाडोबा स्थित बड़कीटांड़-जीतपुर रोड पर रविवार देर शाम अचानक भू-धंसान होने से इलाके में दहशत फैल गई। सड़क किनारे बड़ा गोफ बन जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार तक भी स्थिति जस की तस बनी रही। मौके पर केवल बैरिकेडिंग की गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। बीते देर शाम तेज आवाज के साथ सड़क किनारे जमीन धंस गई और बड़ा गोफ बन गया। यह सड़क हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोफ लगातार चौड़ा हो रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल केवल बैरिकेडिंग कर लोगों को सतर्क किया गया है। ग्रामीणों ने कोलियरी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भूमिगत खनन के बाद नियमानुसार बालू भराव नहीं होने के कारण जमीन के नीचे खाली जगह बन रही है और लगातार भू-धंसान की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय निवासी मोहम्मद निजाम अंसारी ने बताया कि करीब तीन साल पहले भी इसी स्थान पर जमीन धंसी थी, लेकिन उस समय स्थायी समाधान नहीं किया गया। अब फिर उसी जगह गोफ बनने से लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित कोलियरी प्रबंधन से तत्काल तकनीकी जांच कराने, भू-धंसान वाले हिस्से की मरम्मत करने और भूमिगत खाली स्थानों का सुरक्षित भराव कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो यह सड़क और आसपास की आबादी किसी बड़े हादसे की चपेट में आ सकती है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बारिश के बाद जलजमाव से आवागमन बाधित, प्रवेश मार्ग की मरम्मत की उठी मांग
#
19.5 किलो पैंगोलिन के शल्क के साथ चार गिरफ्तार, वन विभाग ने कोर्ट में सौंपा प्रतिवेदन
#
ब्राउन शुगर का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, महिला समेत दो गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
#
राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव गिरफ्तार
#
काम शुरू नहीं करने पर टेक्नो क्राफ्ट पर बीसीसीएल ने की बड़ी कार्रवाई, एक वर्ष के लिए किया ब्लैकलिस्ट
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
काम शुरू नहीं करने पर टेक्नो क्राफ्ट पर बीसीसीएल ने की बड़ी कार्रवाई, एक वर्ष के लिए किया ब्लैकलिस्ट
#
JSLPS और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन, 40 यूनिट रक्त संग्रह
#
बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे विधायक रागिनी और मेयर संजीव सिंह,की पूजा-अर्चना
#
धनबाद में जून में सजेगा कबड्डी का महाकुंभ, 13वीं राज्य सीनियर प्रतियोगिता की तैयारी तेज
#
झामुमो विधायक ने बंगाल चुनाव पर दिया बड़ा बयान, कहा इलेक्शन कमीशन ने जबरदस्ती दिलाई भाजपा को जीत