Date: 28/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पति की कथित प्रताड़ना के खिलाफ महिला ने उठाई आवाज

7/28/2026 4:03:53 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गिरिडीह : गिरिडीह से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक पिता पर अपनी पत्नी और बेटे के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। ताजा मामला जमुआ थाना क्षेत्र के तेलमकरी गांव का है। आरोपी पति का नाम कमरुद्दीन अंसारी बताया जा रहा है। आरोप है कि कमरुद्दीन अंसारी ने अपनी पत्नी और बेटे को घर में बंद कर उनके साथ मारपीट की। पीड़िता जाहिदा खातून अपने बेटे शाहिद अंसारी के साथ इंसाफ की गुहार लगाने जमुआ थाना पहुंची। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जमुआ रेफरल अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कमरुद्दीन अंसारी पर अपनी पत्नी की ठीक से देखभाल नहीं करने और उसके लालन-पालन में लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। पीड़िता का आरोप है कि उसे लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, बात-बात पर उसे घर से निकाल देने की धमकी दी जाती है। पीड़िता का कहना है कि वह लगातार भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति अंजुमन के निर्देशों को भी नजरअंदाज कर रहा है। अब देखना होगा कि जाहिदा खातून को कब तक इस तरह की प्रताड़ना सहनी पड़ेगी और उसे इंसाफ कब मिलेगा।
 
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट