Date: 11/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
15 जून आरा के लिए होगा ऐतिहासिक, इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क का सीएम करेंगे शिलान्यास
6/14/2026 3:31:28 PM IST
140
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: भोजपुर जिले को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिले के कारीसाथ स्थित बाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में बनने वाले इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क का शिलान्यास 15 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 31 करोड़ 20 लाख 92 हजार रुपये की लागत आएगी। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के समीप बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक राज लगातार कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क के निर्माण से भोजपुर जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। मत्स्य पालन और इससे जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी। एक्वा पार्क परियोजना को जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और इसके शिलान्यास को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC-JSSC मामले में आजसू का धरना, सुदेश महतो ने CBI जांच की मांग की
#
झरिया में जल आपदा का खतरा, विधायक रागिनी सिंह ने NDRF की तैनाती पर उठाया सवाल
#
JPSC-JSSC विवाद पर दुलाल भुइयाँ का बड़ा हमला, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
#
CM आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा, सैकड़ों जवान तैनात; BJP नेताओं को हिरासत में लिया
#
भारत माता के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, BJP की विशाल तिरंगा यात्रा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा विकास
#
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: जांच में अब तक क्या सामने आया?
#
बिलौटी कांड को लेकर फोरलेन जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
#
3 साल के इंतजार के बाद रिलीज हुई 'Satluj', बिना किसी कट के OTT पर आई दिलजीत दोसांझ की फिल्म
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ