Date: 06/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ज्वेलरी लूटकांड के फरार अपराधियों का हाफ एनकाउंटर, पुलिस ने दबोचा
6/16/2026 12:09:18 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: गया जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट मामले के दो आरोपियों को हाफ एनकाउंटर में घायल कर दिया है। दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बीते 17 मई को गुरुआ बाजार में एक आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर बदमाशों ने करीब 45 लाख रुपये के गहनों की लूट को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। कई दिनों की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि आमस थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के पास पुलिस ने दोनों संदिग्ध अपराधियों को घेर लिया। इस दौरान अपराधियों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों अपराधियों के पैर में लगी, जिससे वे घायल हो गए और मौके पर ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधियों को तत्काल इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और लूटे गए गहनों की बरामदगी समेत पूरे गिरोह का खुलासा जल्द किया जा सकता है। फिलहाल इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है और पूरे मामले में आगे की जांच जारी है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आगामी त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस मुस्तैद: चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक में सुरक्षा और फोर्स डिप्लॉयमेंट पर बनी रणनीति
#
बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार
#
जेएमएम नेता से कथित दुर्व्यवहार कामला पकड़ा तूल ,थाना प्रभारी का जेएमएम नेताओ ने फूंका पुतला,कहा ...
#
कारीसाथ गांव में पुलिस का छापा,लोडेड पिस्तौल के साथ गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार
#
20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार,नगदी रुपये समेत बाइक-मोबाइल हुई जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विश्वविद्यालय परिसर में आधारभूत विकास की शुरुआत, पक्की सड़क निर्माण कार्य शुरू
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
बीसीसीआई की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने महिला खिलाड़ी आनंदिता किशोर को तेज गेंदबाज के लिए किया आमंत्रित
#
नदियां उफान पर, रास्ते जलमग्न… जहानाबाद में मंडराया बाढ़ का खतरा
#
ज्वेलरी लूटकांड के फरार अपराधियों का हाफ एनकाउंटर, पुलिस ने दबोचा