Date: 16/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां उठी अर्थी प्रेमी के द्वारा वीडियो वायरल एवं जिद ने ली जान
6/16/2026 3:25:04 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। महज 20 वर्ष की एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक सोशल मीडिया पर निजी वीडियो वायरल होने के बाद वह गहरे सदमे में थी। जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार युवती की मुलाकात एक युवक से रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और दोनों लगातार संपर्क में रहने लगे। प्रेम संबंध के दौरान प्रेमी वीडियो भी बनाया और ब्लैकमेल करने का धमकी देने लगा। परिजनों का आरोप है कि प्रेम संबंध के दौरान युवक ने युवती का कुछ निजी वीडियो बना लिया था। इसी बीच परिवार वालों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी। बताया जाता है कि यह बात युवक को नागवार गुजरी और वह युवती से ही शादी करने की जिद पर अड़ गया। युवती के परिजनों और युवक के बीच इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था। मामला हुलासगंज थाना तक पहुंचा। उस समय युवक से बॉन्ड भरवाकर उसे छोड़ दिया गया था। परिवार को उम्मीद थी कि मामला यहीं समाप्त हो जाएगा और युवती की शादी शांतिपूर्वक संपन्न हो जाएगा। लेकिन युवक ने कथित तौर पर युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो फैलते ही युवती गहरे मानसिक तनाव में चली गई। शादी टूटने और समाज में बदनामी के डर ने उसे अंदर तक तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार इसी सदमे में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है
हुलासगंज थाना पुलिस युवती के परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अगर इस मामले में प्रेमी दोषी पाया जाएगा तो किसी भी कीमत पर उसे गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अत्यधिक गर्मी के कारण ड्यूटी पर तैनात चौकीदार हुआ बेहोश, इलाज के दौरान हुई मौत मचा हलचल
#
ज्वेलरी लूटकांड के दो शातिर बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, लूटे गए गहने और हथियार बरामद
#
चोरों के हौसले बुलंद, जन सुराज जिलाध्यक्ष के घर में हुई 8 लाख की चोरी
#
अंधविश्वास की भयावह वारदात: डायन बताकर महिला पर तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
#
ससुराल आए युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हिंदू नाम बता कर मुश्लिम युवक ने लड़की से दोस्ती, ईद पर होटल में बुलाया, फिर...
#
पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हुआ जानलेवा हमला ,जाँच में जुटी पुलिस
#
केन्या के एथलीट Sebastian Sawe ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे के अंदर पूरा किया मैरानथन
#
ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई, एक दूसरे दी ईद की मुबारकबाद
#
सीएम योगी ने किया एलान, यूपी पुलिस में 1 लाख नौकरियों की देंगे सौगात