Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आंखों की रोशनी गई, लेकिन नहीं टूटा हौसला... 80 साल की टूसिया मोहली आज भी बना रहीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
6/20/2026 12:54:55 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया स्थित मोहली बस्ती की रहने वाली करीब 80 वर्षीय टूसिया मोहली आज संघर्ष और आत्मनिर्भरता की ऐसी कहानी लिख रही हैं, जो हर किसी के लिए प्रेरणा है। आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई, लेकिन जिंदगी से लड़ने का उनका हौसला आज भी कायम है। उम्र के इस पड़ाव में भी वह किसी के सामने हाथ फैलाने के बजाय अपने हुनर और मेहनत के दम पर जीवन चला रही हैं। टूसिया मोहली वर्षों से बांस से सूप, टोकरी, सुप्ती, पंखा और दौरी जैसी घरेलू उपयोग की सामग्री तैयार करती हैं। यह उनका पुश्तैनी काम है, जिसे उन्होंने आंखों की रोशनी खोने के बाद भी नहीं छोड़ा। स्पर्श के सहारे वह बांस को पहचानती हैं, उसे काटती-छीलती हैं और बेहद सावधानी से उपयोगी सामान तैयार करती हैं। इन सामानों को बाजार तक पहुंचाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। टूसिया मोहली किसी परिचित का सहारा लेकर घर से निकलती हैं। सिर पर तैयार सामान रखकर पैदल ऑटो स्टैंड तक पहुंचती हैं और फिर झरिया बाजार जाकर अपने बनाए सामानों की बिक्री करती हैं। यही कमाई उनके जीवन का मुख्य सहारा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टूसिया मोहली जैसी मेहनती महिला को सरकारी योजनाओं और सामाजिक संस्थाओं की मदद मिलनी चाहिए, ताकि उनका संघर्ष थोड़ा आसान हो सके और उनके हुनर को बेहतर बाजार मिल सके। आंखों की रोशनी भले ही उनका साथ छोड़ चुकी है, लेकिन आत्मनिर्भर बनने का जज्बा आज भी उनके अंदर जिंदा है। टूसिया मोहली की कहानी बताती है कि मुश्किल हालात भी मजबूत इरादों के आगे हार जाते हैं।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस का फायरिंग टेस्ट शुरू, डीसी-एसएसपी ने साधा निशाने पर सटीक वार ,2586 पुलिसकर्मी लेंगे हिस्सा..........
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
तमिलनाडु विधानसभा चुनाल जीतने के बाद ओटीटी पर छाई Vijay की थ्रिलर, टॉप ट्रेंडिंग में आई 7 साल पुरानी फिल्म
#
समाजसेवी हरेलाल महतो ने पेश की मानवता की मिसाल,अस्पताल के खराब पड़े चापानल को कराया ठीक , पेयजल समस्या हुई दूर
#
बिहार सरकार ने की शुरुआत,102 एम्बुलेंस सेवा को नई गति दे रहा ज़ेन प्लस
#
कोयला और लोहा कारोबार को लेकर बढ़ा खूनी संघर्ष, कानून-व्यवस्था पर सवाल