Date: 04/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ऑपरेशन मुस्कान: पुलिस ने खोज निकाले 20 लाख के चोरी व गुम हुए 68 स्मार्टफोन, चेहरों पर लौटी मुस्कान
6/29/2026 2:19:23 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए कुल 68 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन बरामद किए गए सभी फोनों को सोमवार को उनके वास्तविक और मूल मालिकों को सौंप दिया गया है। अपने खोए हुए कीमती मोबाइल को वापस पाकर सभी धारकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस संबंध में एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि रिकवर किए गए इन 68 स्मार्टफोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख 50 हजार रुपये है। एसएसपी ने कहा कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब गया पुलिस ने इस तरह की कार्रवाई की है। इससे पहले भी पुलिस विभाग द्वारा बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद कर जनता को लौटाए जा चुके हैं। गया पुलिस लगातार इस अभियान पर काम कर रही है और जो भी मोबाइल फोन खो जाते हैं या चोरी हो जाते हैं, उन्हें तकनीकी सर्विलांस की मदद से रिकवर कर असली मालिकों को सौंपने का सिलसिला जारी है।
एसएसपी की जनता से अपील-
एसएसपी सुशील कुमार ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है तो वे घबराएं नहीं। सबसे पहले अपने नजदीकी थाने में जाकर इस संबंध में एक सनहा जरूर दर्ज करवाएं। सनहा दर्ज कराना इस पूरी प्रक्रिया का सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम है।
मोबाइल धारकों को भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का उपयोग करना चाहिए। एसएसपी ने प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि मूल मोबाइल धारक को इस पोर्टल पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान उन्हें अपने मोबाइल से जुड़ी तमाम जानकारियां मोबाइल का आईएमईआई नंबर मोबाइल का मॉडल नंबर व कंपनी का नाम और थाने में दर्ज कराए गए सनहा की एक कॉपी अपलोड करनी होगी।
एसएसपी ने इसके फायदे बताते हुए कहा कि CEIR पोर्टल पर डेटा अपलोड होने के बाद, यदि कोई भी अन्य व्यक्ति उस गुम या चोरी हुए मोबाइल का उपयोग करने की कोशिश करेगा तो असली मालिक को तुरंत ऑटोमैटिक नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना तुरंत मिल जाएगी। चूंकि हर स्थानीय थाने के पास अब CEIR का एक्सेस मौजूद है। इसलिए पुलिस के लिए मोबाइल को लोकेट करना और उसे रिकवर करना बेहद आसान हो जाएगा। इस तकनीक की मदद से मोबाइल चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने में पुलिस को मदद मिलेगी।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वीरता का मिला इनाम! सुशील टूडू बने इंस्पेक्टर, छोटेलाल कुमार को ASI प्रमोशन
#
साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर,उत्कृष्ट कार्य के लिए आउट ऑफ टर्म प्रमोशन,एक सिपाही भी बना ASI..........
#
बीसीसीएल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का एलान,7 को धरना, 8 सितंबर से चक्का जाम हड़ताल !
#
गंगा-सोन के बढ़ते जलस्तर से भोजपुर में अलर्ट, डीएम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील
#
धमाके के साथ धंसी जमीन,दरारों से निकली आग और जहरीला धुआं ,बरारी छह नंबर बस्ती में भू-धंसान से मचा हड़कंप............
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में अनसुलझी पहेली को पुलिस सुलझाने में लगी ,पैसों का एंगल बना बड़ा रहस्य !
#
शिव गुरु परिचर्चा की हुई गोष्ठी, दर्जनों महिलाओं ने ली शिव गुरु दीक्षा
#
ऑपरेशन मुस्कान: पुलिस ने खोज निकाले 20 लाख के चोरी व गुम हुए 68 स्मार्टफोन, चेहरों पर लौटी मुस्कान
#
हीट वेब को लेकर एलर्ट जोन जारी,अस्पताल में की गई है 35 बेड की व्यवस्था
#
साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस का अभियान, छात्राओं को बताए ठगी से बचने के तरीके