Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खास महाल जमीन होगी फ्री-होल्ड, सरकार के फैसले से से लाखो परिवारों को राहत
7/2/2026 12:25:26 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: बिहार सरकार के खास महाल जमीन को लीज मुक्त कर फ्री-होल्ड करने की दिशा में लिए गए नीतिगत फैसले का अब स्वागत शुरू हो गया है। मुंगेर में बिहार खास महाल सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने राज्य सरकार की इस पहल को दूरदर्शी और जनहितकारी कदम बताया है। संस्था का कहना है कि दशकों से लीज नवीनीकरण की समस्या झेल रहे लाखों लोगों को अब मालिकाना हक मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि संस्था ने यह भी मांग की है कि फ्री-होल्ड के लिए सर्किल रेट तय करते समय आम लोगों की आर्थिक स्थिति और कानूनी पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बिहार खास महाल सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के लीगल एडवाइजर अमर सिन्हा ने कहा कि मुंगेर में वर्ष 1992 से खास महाल जमीन की लीज का नवीनीकरण लगभग बंद है और पिछले 34 वर्षों में केवल 18 लोगों का ही नवीनीकरण हो पाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह फैसला उन परिवारों के लिए राहत लेकर आया है, जो वर्षों से अपनी जमीन पर रहने के बावजूद मालिकाना अधिकार से वंचित हैं। संस्था ने कहा कि खास महाल जमीन अंग्रेजी शासनकाल में जज, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और अन्य लोगों को 33 वर्षों की लीज पर दी गई थी। स्वतंत्रता के बाद यह जमीन राज्य सरकार के अधीन आ गई, लेकिन समय के साथ लीज अवधि पूरी होने के बावजूद स्पष्ट नीति नहीं बन पाने से लोग असमंजस की स्थिति में रहे। मुंगेर के चौक बाजार, बड़ी बाजार, शादीपुर, किला क्षेत्र, लालदरवाजा, वेलन बाजार, बेकापुर, श्रवण बाजार, गार्डन बाजार समेत कई इलाकों में हजारों परिवार इसी समस्या से प्रभावित हैं। अमर सिन्हा, लीगल एडवाइजर ने बताया कि राज्य सरकार ने खास महाल जमीन को फ्री-होल्ड करने की दिशा में जो पहल की है, वह स्वागत योग्य है। हम चाहते हैं कि सरकार जनता के हित को ध्यान में रखकर सर्किल रेट तय करे, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।सोसाइटी ने बताया कि इस संबंध में बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री को पत्र भेजा गया है। साथ ही उड़ीसा, महाराष्ट्र और दिल्ली में लागू फ्री-होल्ड मॉडल का भी हवाला दिया गया है। संस्था का कहना है कि यदि सरकार संतुलित नीति बनाती है तो हजारों परिवारों को कानूनी सुरक्षा और स्थायी मालिकाना अधिकार मिल सकेगा।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
51वां भादों अमावस्या महोत्सव, दादी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
#
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल
#
फतेहपुर में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का हुआ स्वागत,बाल विवाह रोकने को लेकर किया जागरूक
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
#
किडनी केयर हॉस्पिटल में हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप,कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी लगभग सपाट; IT शेयरों में मजबूती
#
खास महाल जमीन होगी फ्री-होल्ड, सरकार के फैसले से से लाखो परिवारों को राहत
#
धनबाद में अल्पसंख्यक आयोग की जनसुनवाई, तेजाब कांड समेत कई मामलों में जांच के निर्देश
#
इस्कॉन मंदिर से निकला भव्य श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
#
तेजाप कांड पर गरमाई सियासत, राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग