Date: 09/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
SIR फॉर्म के नाम पर अवैध वसूली, धनबाद के वासेपुर में आधार सेंटर सील
7/9/2026 4:02:10 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
झारखंड में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान के दौरान धनबाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वासेपुर स्थित एक आधार सेंटर पर गुरुवार को एसडीएम लोकेश बारंगे ने छापेमारी कर सेंटर को सील कर दिया। आरोप है कि यहां लोगों से 50 से 100 रुपये लेकर अनधिकृत तरीके से SIR का एन्यूमरेशन फॉर्म भरा जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया, जबकि संचालक की तलाश जारी है। एसडीएम लोकेश बारंगे ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखंड में SIR की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान सूचना मिली कि वासेपुर के एक आधार सेंटर पर पैसे लेकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरे जा रहे हैं। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सेंटर को सील कर दिया गया। प्रशासन अन्य ऐसे सेंटरों पर भी नजर बनाए हुए है, जहां चुनावी प्रक्रिया के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि SIR का एन्यूमरेशन फॉर्म मतदाता स्वयं भरें। यदि किसी को फॉर्म भरने में परेशानी हो तो अपने क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाइजर या अधिकृत वॉलंटियर से संपर्क करें। किसी साइबर कैफे, आधार सेंटर या बिचौलिए को पैसे देकर फॉर्म भरवाना गलत जानकारी दर्ज होने का कारण बन सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत सूचना देकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या कटवाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (RP Act) सहित संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झाड़-फूंक के नाम पर बुजुर्ग महिला से लाखों के सोने के गहनों की ठगी
#
जमशेदपुर गैंगरेप केस: पुलिस ने 6 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों ड्राइवर निकले
#
सड़क हादसे में घायल दूसरे किशोर की भी मौत, पीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम
#
सोनी सेंटर की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक ,बड़ा हादसा टला
#
कार और ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर के बाद कार में लगी आग,दो की मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फटा टायर मचा चीत्कार : सड़क दुर्घटना में एक की मौत सात घायल
#
बाप बेटे का रिश्ता हुआ कलंकित, बेटे ने ही की है बाप की हत्या, लेकिन क्यों?
#
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
#
महिला कांग्रेस कमिटी की हुई बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन,मंत्री इरफ़ान अंसारी ने महंगाई पर दिया बड़ा बयान
#
महिला पर मनचलो ने किया हमला ,युवती का चेहरा बुरी तरह से झुलसा