Date: 09/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झाड़-फूंक के नाम पर बुजुर्ग महिला से लाखों के सोने के गहनों की ठगी
7/9/2026 4:02:10 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के बिसनपुर में 70 वर्षीय राजकुमारी देवी को दो ठगों ने बातों में फंसाकर लाखों रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, बिसनपुर निवासी त्रिलोकी यादव की पत्नी राजकुमारी देवी के पास दो अज्ञात ठग पहुंचे। काले कपड़े और हरे गमछे में आए ठगों ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के जरिए घर की परेशानियां दूर करने का दावा किया। उनकी बातों में आकर बुजुर्ग महिला ने कान के झुमके, गले का सोने का लॉकेट और हाथ के कंगन उतारकर ठगों के कहने पर गमछे में रख दिए। इसके बाद ठगों ने महिला से 51 कदम पीछे मुड़कर चलने को कहा। जैसे ही महिला आगे बढ़ी, दोनों ठग सोने के गहने लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। घटना के बाद बुजुर्ग महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि झाड़-फूंक या तंत्र-मंत्र के नाम पर किसी अजनबी की बातों में न आएं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
SIR फॉर्म के नाम पर अवैध वसूली, धनबाद के वासेपुर में आधार सेंटर सील
#
जमशेदपुर गैंगरेप केस: पुलिस ने 6 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों ड्राइवर निकले
#
सड़क हादसे में घायल दूसरे किशोर की भी मौत, पीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम
#
सोनी सेंटर की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक ,बड़ा हादसा टला
#
कार और ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर के बाद कार में लगी आग,दो की मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फटा टायर मचा चीत्कार : सड़क दुर्घटना में एक की मौत सात घायल
#
बाप बेटे का रिश्ता हुआ कलंकित, बेटे ने ही की है बाप की हत्या, लेकिन क्यों?
#
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
#
महिला कांग्रेस कमिटी की हुई बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन,मंत्री इरफ़ान अंसारी ने महंगाई पर दिया बड़ा बयान
#
महिला पर मनचलो ने किया हमला ,युवती का चेहरा बुरी तरह से झुलसा