Date: 28/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां की बिगड़ी तबीयत, आमरण अनशन की तारीख में हुआ बदलाव
7/9/2026 6:12:06 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग को लेकर गुरुवार से प्रस्तावित पीड़ित परिवार का आमरण अनशन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अनशन शुरू होने से ठीक पहले भरत तिवारी की मां आशा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, आशा देवी को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और उनका इलाज शुरू किया गया। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने फिलहाल आमरण अनशन पर बैठने में असमर्थता जताई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वह दोबारा अनशन शुरू करेंगी। साथ ही उन्होंने रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में चल रही न्यायिक जांच पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि परिवार को न्याय अवश्य मिलेगा। वहीं, भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने बताया कि मां की तबीयत को देखते हुए प्रस्तावित आमरण अनशन को 20 जुलाई तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष और संतोषजनक ढंग से आगे नहीं बढ़ती है, तो परिवार दोबारा आमरण अनशन शुरू करेगा। चंदन तिवारी ने यह भी कहा कि आरा सिविल कोर्ट में चल रही जांच सही दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है, जिससे परिवार की न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है। उन्होंने सरकार द्वारा रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग पर भी विश्वास जताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने की आशा व्यक्त की। फिलहाल परिवार ने आंदोलन को अस्थायी रूप से टालते हुए मां के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। साथ ही, न्यायिक जांच के निष्कर्षों का इंतजार करने की बात भी कही है।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
#
226 ठेका मजदूरों को बड़ी कानूनी राहत, ट्रिब्यूनल ने ₹2.50 करोड़ भुगतान का दिया आदेश, मजदूरों के पक्ष में आया फैसला...
#
NGT के आदेश पर हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग की जांच, कोयला धूल से प्रदूषण की शिकायत सही मिली,धूल से स्कूलों के बच्चे व ग्रामीण परेशान हैं....
#
एलआईसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल में लगी भीसण आग, चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँची, मची अफरा तफरी .....
#
बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर और एजेंट पर ठगी का आरोप, ग्राहकों ने थाना और SSP कार्यालय में की शिकायत...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मगध में CISF की बड़ी कार्रवाई, फुलवरिया साइडिंग के पीछे 275 टन अवैध कोयला बरामद, बरामद कोयले की अनुमानित कीमत ₹3.46 लाख बताई जा रही है ....
#
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर रघुवर दास का हेमंत सोरेन को पत्र, सीबीआई जांच की मांग
#
साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप
#
पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार