Date: 11/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मानसून में भी नहीं थमेगा कोयला उत्पादन, बीसीसीएल सीएमडी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
7/14/2026 11:58:31 AM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
मानसून के दौरान कोयले के निर्बाध उत्पादन और आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड यानी बीसीसीएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बस्ताकोला विकास भवन में अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक, एचओडी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद सीएमडी ने राजापुर कोलियरी का निरीक्षण भी किया और मानसून के दौरान उत्पादन, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में खदानों में जलजमाव रोकने, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और तय उत्पादन लक्ष्य हासिल करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएमडी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश के मौसम में भी कोयला उत्पादन और परिवहन किसी भी परिस्थिति में प्रभावित नहीं होना चाहिए। साथ ही सभी परियोजनाओं में दुर्घटना-मुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से पालन किया जाए। बैठक के बाद सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने राजापुर कोलियरी का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मानसून के दौरान हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गयाजी में पितृपक्ष मेले की भव्य तैयारी, 43 जोन-314 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम
#
लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना समारोह, नई कमेटी ने ली शपथ
#
आत्महत्या रोकथाम के लिए जागरूकता, करुणा और सामूहिक प्रयास जरूरी - प्रो. यशवंत कुमार
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
15 जुलाई से खुलेंगे बिहार के 211 नए सरकारी कॉलेज, उच्च शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी करने का दिया निर्देश
#
अब हर गली में नजर आएंगी 'पुलिस दीदी', स्कूल-कॉलेजों के बाहर अभया ब्रिगेड की बढ़ी ताकत
#
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तयारी ज़ोरो से
#
मानसून में भी नहीं थमेगा कोयला उत्पादन, बीसीसीएल सीएमडी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
#
4 महीने पहले हुई थी शादी, अब पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव; हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच