Date: 13/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व और SIR-2026 की प्रगति की समीक्षा,दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कहा ...
7/13/2026 4:59:25 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने सोमवार को धनबाद पहुंचकर समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण, राजस्व न्यायालय, आंतरिक संसाधनों और एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, डीडीसी, एसडीएम समेत सभी अंचल अधिकारियों ने भाग लिया। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि दाखिल-खारिज के मामलों में तय समय सीमा का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। धनबाद पहुंचने पर प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता को सर्किट हाउस में जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे समाहरणालय पहुंचे, जहां राजस्व संग्रहण, राजस्व न्यायालय, आंतरिक संसाधनों और एसआईआर-2026 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिले के सभी अंचल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने कहा कि दाखिल-खारिज के मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन अनिवार्य है। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को समय पर सेवाएं मिल सकें। आयुक्त ने एसआईआर-2026 की प्रगति पर संतोष जताते हुए जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि फॉर्म वितरण, सत्यापन और डिजिटलीकरण का कार्य लक्ष्य के अनुरूप चल रहा है। शहरी क्षेत्रों में कुछ व्यावहारिक चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें दूर करने में जुटा है और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन का मॉक ड्रिल, राहत एजेंसियों ने परखी तैयारी
#
रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था के विरोध में संवेदकों का प्रदर्शन, धनबाद में निकाला पैदल मार्च
#
बारिश के बाद जलजमाव से आवागमन बाधित, प्रवेश मार्ग की मरम्मत की उठी मांग
#
19.5 किलो पैंगोलिन के शल्क के साथ चार गिरफ्तार, वन विभाग ने कोर्ट में सौंपा प्रतिवेदन
#
ब्राउन शुगर का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, महिला समेत दो गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोरोना काल में दर्ज झूठे मुकदमे के खिलाफ साहू को ज़िन्दा जंग में बड़े मुक़दमे में मिला न्याय
#
JSLPS और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन, 40 यूनिट रक्त संग्रह
#
झामुमो विधायक ने बंगाल चुनाव पर दिया बड़ा बयान, कहा इलेक्शन कमीशन ने जबरदस्ती दिलाई भाजपा को जीत
#
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशव्यापी बंद, धनबाद में मेडिकल दुकानों पर लटका ताला
#
पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का आक्रोश मार्च, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग