Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमीन विवाद मे एक बार फिर लिया खूनी रूप, इलाके में दहशत का माहौल
7/21/2026 3:27:41 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद जिले के बराबर थाना क्षेत्र के डकरा मोड़ के समीप जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। परसौना गांव निवासी 60 वर्षीय विजय यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई, जबकि मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, विजय यादव गेहूं पिसवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गर्दन में गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर बराबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि परिवार का अपने ही गोतिया पक्ष के लोगों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में 4 जनवरी 2025 को उनके बड़े भाई लोकनाथ यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में दर्ज प्राथमिकी वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।परिजनों के अनुसार, हत्या के मुकदमे में अब तक दो गवाहों की गवाही हो चुकी थी, जबकि आगामी 6 तारीख को एक और गवाह की पेशी निर्धारित थी। उनका आरोप है कि मुकदमे को प्रभावित करने और गवाही रुकवाने की मंशा से इस हत्या को अंजाम दिया गया। घटना के समय विजय यादव के साथ उनका एक बेटा भी मौजूद था, जो किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही बराबर थाना प्रभारी फूलचंद कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। आरोपी पक्ष फिलहाल फरार है और उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चार-पांच साल से किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों पर नगर निगम का शिकंजा, हटिया मार्केट की 4 दुकानें सील
#
प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
#
फ्लैट परिसर में सुरक्षा गार्डों से मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
#
लगातार बारिश से उफान पर अजय नदी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
#
डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला,कहा...
#
तपेश्वर सिंह हिंदू महिला कॉलेज के पास बस ने मारी टक्कर, ASI राजीव रंजन सिंह घायल
#
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
#
रणवीर सिंह ने खरीदी 6.36 करोड़ की सुपरकार, मुंबई की सड़कों पर दिखा रॉयल अंदाज
#
ज्वेलरी लूटकांड के दो शातिर बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, लूटे गए गहने और हथियार बरामद