Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस की बड़ी कार्रवाई,भारी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने का सामान बरामद
7/22/2026 6:29:23 PM IST
87
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर वजीरगंज थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बुधौल में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियारों का निर्माण और सप्लाई कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी की। कारवाही के दौरान एक व्यक्ति ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार उर्फ मनोज मिस्त्री, पिता मदन मिस्त्री, निवासी बुधौल, थाना वजीरगंज, जिला गया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से दो बड़ा देसी एकनाली बंदूक, एक देसी एकनाली मास्केट बंदूक, दो देसी कट्टा, एक अर्द्धनिर्मित देसी कट्टा, एक अर्द्धनिर्मित बड़ा पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने लोहे का बैरल, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, स्प्रिंग, पेचकस, आरी, हथौड़ी और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान से प्रथम दृष्टया अवैध हथियार निर्माण की गतिविधि का खुलासा हुआ है। मामले में वजीरगंज थाना कांड संख्या 313/26, दिनांक 22 जुलाई 2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का किसी हथियार तस्कर गिरोह से संबंध है या नहीं। गया पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार निर्माण और अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में अल्पसंख्यक आयोग की जनसुनवाई, तेजाब कांड समेत कई मामलों में जांच के निर्देश
#
हत्याकांड में 5 दिन बाद भी खुलासा नहीं, परिजनों का थाने में हंगामा, SP ने दिए जांच के आदेश
#
तेजाप कांड पर गरमाई सियासत, राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
जमीन विवाद मे एक बार फिर लिया खूनी रूप, इलाके में दहशत का माहौल
#
चार-पांच साल से किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों पर नगर निगम का शिकंजा, हटिया मार्केट की 4 दुकानें सील
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दियारा क्षेत्र में हिरणों का अस्तित्व संकट में, ग्रामीणों ने वन विभाग से संरक्षण की मांग
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
#
मनोनीत ग्राम प्रधान के घर को हाथी ने तोडा ,घटना में ग्राम प्रधान के पत्नी हुई घायल ,ग्रामीणों ने कहा...
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
#
नियुक्ति पत्र बांटने गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पत्थरबाजी पर कह दी दिल की बात...