Date: 18/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जेजेएमपी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,पांच लाख रुपये का इनामी सब-जोनल सदस्य रामदेव लोहरा समेत तीन गिरफ्तार 

8/18/2026 1:41:53 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : गुमला पुलिस ने जेजेएमपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच लाख रुपये का इनामी सब-जोनल सदस्य रामदेव लोहरा भी शामिल है। पुलिस को सूचना मिली थी कि डुमरी थाना क्षेत्र में जेजेएमपी संगठन को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद चैनपुर एसडीपीओ श्रुति के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। औरापाठ जंगल की घेराबंदी कर पुलिस ने एक सब-जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से AK-56, SLR, सेमी ऑटोमेटिक राइफल, 7.65 एमएम पिस्टल, देसी कट्टा, वॉकी-टॉकी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ के आधार पर संगठन के अन्य सदस्यों और सहयोगियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। गुमला पुलिस की इस कार्रवाई को जेजेएमपी के दोबारा विस्तार की कोशिशों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट