Date: 22/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ केजरीवाल का शक्ति प्रदर्शन, PM आवास मार्च पर निकले केजरीवाल

8/4/2026 2:55:40 PM IST

83
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
E20 पेट्रोल नीति को लेकर आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच टकराव तेज हो गया है। मंगलवार को AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री आवास तक विरोध मार्च निकाला, लेकिन दिल्ली पुलिस ने फिरोजशाह रोड पर ही मार्च को रोक दिया। इसके बाद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पार्टी के कई नेताओं ने सड़क पर धरना दिया। AAP का आरोप है कि E20 यानी 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को अनिवार्य रूप से लागू करने से वाहन मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पार्टी की मांग है कि लोगों को शुद्ध पेट्रोल और E20 पेट्रोल में अपनी पसंद का विकल्प दिया जाए। इसी मांग के समर्थन में करीब ढाई लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन प्रधानमंत्री को सौंपने की भी योजना थी। वहीं, भाजपा ने इस प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मार्च को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 
 


सम्बंधित खबरें

# बिहार के जमुई की युवती के साथ बदसलूखी की घटना को लेकर झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री ने सम्राट चौधरी का मांगा इस्तीफा.....
# जमुई की छात्रा से हुई घटना के विरोध में गया में कांग्रेस का धरना, दोषियों को फांसी और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग! ...
#  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
# रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
# सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का बयान 90 में 2500 वोट से हार गए चुनाव,दोबारा हुई मतगणना तो साढ़े पांच हजार वोट से जीते ...