Date: 02/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कतरास लिलौरी रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराई कार, भीषण आग लगने से जलकर खाक, बाल-बाल बचे सवार...
10/2/2026 12:18:18 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara :
बाघमारा के कतरास थाना अंतर्गत कतरास लिलौरी रेलवे फाटक के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गुरुवार की देर रात बोकारो की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार रेलवे हाइट गेट से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई। हालांकि कार सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे जानमाल की नुकसान टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार जैसे ही लिलौरी रेलवे फाटक के हाइट गेट के संपर्क में आई, जोरदार आवाज के साथ उसमें आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही कतरास थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लपटों की भयावहता के कारण आग को बुझाया नहीं जा सका और वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के संबंध में कतरास पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मिर्चा मोड़ के पास तेज रफ्तार थार वाहन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, शव को लाया गया सदर अस्पताल।
#
ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में ताबड़तोड़ फायरिंग, मो. राजा को लगीं दो गोलियाँ, घटनास्थल से दो खोखा बरामद
#
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में 2.26 लाख रुपये का चालान; बिना लाइसेंस और हेलमेट वाले भी पकड़े गए...
#
गैर आबाद जमीन का सौदा कर लोगों को टोपी पहना रहे हैं भूमि माफिया, हब इंडिया ने 42 लाख का चुना लगाया उमेश सिंह को....
#
डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं जमशेदपुर,अपराध नियंत्रण की समीक्षा; केनरा बैंक लूट समेत चर्चित मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो फोन बरामद
#
भोजपुर में बाढ़ के बीच SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को प्राथमिकता
#
सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का हुआ निधन
#
बंद मकान का ताला तोड़ 30 लाख की हुई चोरी,पुलिस गश्ती की खुली पोल
#
जामताड़ा अस्पताल मामले में BJP जिला अध्यक्ष समेत 8 को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत