Date: 11/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, पोटका में सड़कों पर उतरी BJP

8/11/2026 11:40:23 AM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर में आज झारखंड बंद का असर देखने को मिल रहा है। रांची में विधानसभा मार्च और घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है। जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में भी बंद का असर दिखा। यहां पूर्व विधायक मेनका सरदार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरीं और दुकानदारों से बंद में सहयोग की अपील की। रांची में विधानसभा मार्च और घेराव के दौरान JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने पूरे झारखंड में बंद बुलाया है। बंद का असर जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिला। कई बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जगह-जगह मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा भी लागू है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई है। इधर, पूर्व विधायक मेनका सरदार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पोटका की सड़कों पर उतरीं और बंद को सफल बनाने की अपील की। भाजपा का कहना है कि छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में यह बंद बुलाया गया है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट