Date: 13/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गया जी एयरपोर्ट पर आंशिक आपातकालीन अभ्यास, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ प्रशिक्षण!
8/13/2026 12:02:30 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया जी एयरपोर्ट पर डीजीसीए और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रावधानों के तहत आंशिक आपातकालीन अभ्यास यानी पार्शियल इमरजेंसी एक्सरसाइज आयोजित किया गया। इस दौरान विमान दुर्घटना या किसी आपातकालीन स्थिति की काल्पनिक परिस्थिति बनाकर एयरपोर्ट की तैयारियों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की जांच की गई। अभ्यास के दौरान यात्रियों और विमान कर्मियों की सुरक्षित निकासी, काल्पनिक घायलों को प्राथमिक उपचार देने तथा आग लगने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई का अभ्यास किया गया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग यानी एआरएफएफ टीम क्रैश फायर टेंडर और आवश्यक अग्निशमन एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास में एयर ट्रैफिक कंट्रोल, सीआईएसएफ, मेडिकल टीम, एयरपोर्ट ऑपरेशंस, एयरलाइन, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी सहित अन्य संबंधित विभागों और एजेंसियों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान आपातकालीन संचार व्यवस्था, प्रतिक्रिया समय और विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की भी जांच की गई। अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए संभावित कमियों और सुधार के क्षेत्रों को चिन्हित किया। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इस तरह के अभ्यास डीजीसीए और एएआई के निर्धारित प्रावधानों तथा एयरपोर्ट इमरजेंसी प्लान के तहत समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य वास्तविक आपातकालीन स्थिति में यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयारियों को परखना है। अभ्यास के सफल आयोजन के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने इसमें शामिल सभी विभागों, एजेंसियों और कर्मचारियों के सहयोग की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
IG पद को लेकर डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- मगध के लिए जरूरी है मजबूत पुलिस व्यवस्था
#
एनओसी के फेर में अटका बालियापुर-मोहरीबांध सड़क का काम, रागिनी सिंह ने उठाया मुद्दा
#
लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
#
Air India का बड़ा फैसला, सभी पायलटों की होगी अनिवार्य सब्सटेंस स्क्रीनिंग
#
खनिज टैक्स पर राज्यों की शक्ति सीमित, संसद ने MMDR संशोधन विधेयक को दी मंजूरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नगर निगम की लापरवाही सेशहरवासियों की बढ़ी परेशानी,खुले कचड़े वाहन से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का करना पड़ता है सामना
#
हथियार के बल पर लूट की वारदात, 28 हजार की ऑनलाइन लूट
#
ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 वाहन जब्त*
#
भौंरा में जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग
#
विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल