Date: 18/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लोडिंग प्वाइंट पर काम के दौरान युवक की मौत, नौकरी-मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन
8/18/2026 1:41:53 PM IST
43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia :
चासनाला स्थित लोडिंग प्वाइंट पर काम के दौरान एक युवक की मौत हो जाने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि लोडिंग प्वाइंट पर काम के दौरान युवक हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने लोडिंग प्वाइंट पर चल रहे काम को बंद करा दिया और मृतक के परिजनों के लिए नौकरी तथा उचित मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक के परिवार के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसलिए परिवार के एक सदस्य को नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। लोगों ने मांग पूरी होने तक काम शुरू नहीं करने देने की बात कही।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल स्थानीय लोगों और संबंधित पक्ष के बीच बातचीत का दौर जारी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और युवक की मौत के लिए जिम्मेदार कारण क्या रहा, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। इधर पुलिस भी मौके पर पहुँच मामले की छानबीन में जुट गई है। समाचार लिए जाने तक स्थानीय लोग नौकरी व मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं।
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रकाशन उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम में शोध पत्र प्रकाशन के गुर बताए
#
जेजेएमपी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,पांच लाख रुपये का इनामी सब-जोनल सदस्य रामदेव लोहरा समेत तीन गिरफ्तार
#
सेना के जवान समेत तीन की जमीन पर कब्जे का आरोप, IG से गुहार
#
रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो फोन बरामद
#
रांची में ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 20 हजार नकद बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
CM आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा, सैकड़ों जवान तैनात; BJP नेताओं को हिरासत में लिया
#
बेटी की डोली उठे 24 घंटे भी नहीं हुवे थे उठ गई पिता की अर्थी, बेटे ने की...
#
नीट परीक्षा को लेकर हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आम आदमी पार्टी ने गांधी सेवा सदन में की सफलता की प्रार्थना
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
#
मगध रेंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,चार साल बाद अपहृत बच्चा शिवा पांडे सकुशल हुआ बरामद