जामताड़ा: केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026 पारित किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इसी मुद्दे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के जामताड़ा स्थित आवास पर कांग्रेस जिला प्रभारी सुल्तान अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सुल्तान अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित इस विधेयक से झारखंड को हर साल करीब 15 हजार करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में संचालित विकास योजनाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। कांग्रेस जिला प्रभारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड के लोगों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और विधेयक के विरोध में पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के जरिए केंद्र सरकार से खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि झारखंड के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी अपनी लड़ाई आगे भी जारी रखेगी।
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़